चंदा – एक परिचय

 

चंदा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं, और उनका पैशन हिंदी कविता लिखना है।
उन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर हिंदी से एम.ए. किया। हिंदी से उनका एक अलग ही लगाव है, और यही लगाव उनके शब्दों में भी झलकता है।

 

कम उम्र से ही वह कविताएँ और कहानियाँ लिखा करती थीं। यह उनका एक प्रयास है कि उनकी सभी रचनाएँ आप पाठकों तक पहुँच सकें, ताकि उनकी भावनाएँ, उनके शब्द और उनके विचार आप तक सीधे पहुँचें।

 

आइए, उनके शब्दों की इस यात्रा में शामिल हों और उनकी कविताओं को पढ़कर अपने दिल से जोड़ें।