24, Sep 2025
कुछ ख़ास है आज

कुछ ख़ास है आज का दिन,

कुछ बड़ा सा सूरज, कुछ ज्यादा सुनहरी किरणें।

कुछ ज़्यादा गहराई हुई धरती की हरियाली।

कुछ ज्यादा ही खूबसूरत, प्रकृति के नजारे।

कुछ ख़ास है आज का दिन,

कुछ बड़ी सी हंसी, कुछ बड़ी –बड़ी बातें।

छोटी सी उम्र में कुछ बड़े –बड़े वादे।

कुछ पाने की तमन्ना, कुछ नया सवेरा।

Sorry, no related posts found.